सिदगोड़ा में दो युवकों पर चापड़ से हमला

Updated:
विज्ञापन
सिदगोड़ा में दो युवकों पर चापड़ से हमला

जमशेदपुर के सिदगोड़ा में बाइक सवार हमलावरों ने दो युवकों पर चापड़ से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

सिदगोड़ा थानांतर्गत सूर्य मंदिर के पास रविवार की देर रात बाइक सवार दो युवकों ने बिरसानगर जोन नंबर तीन निवासी अजय रविदास और उसके साथी पर चापड़ से हमला कर दिया. वारदात के बाद दोनों युवक फरार हो गये. इस घटना में अजय रविदास के हाथ और उसके साथी के सिर पर गंभीर चोट लगी है. दोनों को टीएमएच पहुंचाया गया. घटना की जानकारी मिलने पर घायलों के परिजन भी टीएमएच पहुंचे. टीएमसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छोड़ दिया गया. इस संबंध में अजय रविदास ने सिदगाेड़ा थाना में केस दर्ज कराया है. शिकायत मिलने के बाद सिदगोड़ा थाना की पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गयी है.


विज्ञापन
Shyam Narayan Jha

लेखक के बारे में

By Shyam Narayan Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola