Jamshedpur news. सीतारामडेरा : फर्नीचर दुकान में फायरिंग में दो युवक गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

Updated at : 26 Apr 2025 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur news. सीतारामडेरा : फर्नीचर दुकान में फायरिंग में दो युवक गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

फायरिंग के बाद बारीडीह बाजार स्थित शराब दुकान में छुपा दी थी पिस्तौल, गोली चलाने वाले उलीडीह के विपुल सिंह की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन

Jamshedpur news.

न्यू बाराद्वारी में विनोद अग्रवाल की फर्नीचर दुकान पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में बाराद्वारी देवनगर साव लाइन निवासी पिंटू साव और बिरसानगर जोन नंबर नौ निवासी ओम प्रकाश गुप्ता शामिल हैं. शनिवार को केस का उद्भेदन करते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि 18 अप्रैल की रात गिरफ्तार पिंटू साव के घर के पास भोला ठाकुर की शादी की बारात निकल रही थी. इसमें पिंटू साव के साथ उलीडीह निवासी विपुल सिंह, अभिषेक पांडेय और मंटू साव शामिल थे. बारात प्रस्थान से पूर्व बाराद्वारी स्थित पान दुकान के पास जब बारातियों के साथ सभी डांस कर रहे थे, इसी दौरान विपुल सिंह ने उसे पिस्तौल रखने दिया था. पिस्तौल में छह जिंदा गोली थी.

बारात में डांस करने के दौरान विपुल सिंह ने हथियार मांग लिया और अचानक हवाई फायरिंग कर दी. फायरिंग करने के बाद विपुल सिंह ने उक्त पिस्तौल पिंटू साव को वापस दे दी. गोली चलने के बाद दूसरे दिन जब पुलिस मामले की जांच करने लगी, तो पिंटू साव ने उक्त पिस्तौल व गोली बारीडीह बाजार स्थित शराब दुकान के कर्मचारी ओमप्रकाश गुप्ता को रखने के लिये दे दिया. पिंटू साव की निशानदेही पर बारीडीह बाजार स्थित शराब दुकान से पिस्तौल व पांच जिंदा गोली बरामद की है. गिरफ्तार पिंटू साव मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला है, जबकि ओमप्रकाश गुप्ता पलामू के छतरपुर का रहने वाला है. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने इस मामले में फायरिंग करने वाले विपुल सिंह की तलाश की जा रही है. वह उलीडीह का रहने वाला है. वह पूर्व में आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है. फिलहाल जमानत पर बाहर है. इसके अलावा अभिषेक पांडेय और मंटू साव की भी तलाश की जा रही है. सभी फरार हैं.

मालूम हो कि गत 18 अप्रैल की रात न्यू बाराद्वारी स्थित फर्नीचर दुकान में एक राउंड गोली चली थी. इस मामले में फर्नीचर दुकानदार बिनोद अग्रवाल ने सीतारामडेरा थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस घटनास्थल से एक खोखा बरामद की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADIP CHANDRA KESHAV

लेखक के बारे में

By PRADIP CHANDRA KESHAV

PRADIP CHANDRA KESHAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola