ePaper

Jamshedpur news. घाटशिला में मिर्गी मरीजों की जांच के लिए शिविर आज व कल, दिल्ली एम्स के डॉक्टर से मिलेगा प्रशिक्षण

Updated at : 10 Aug 2025 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

उपायुक्त के पहल पर प्रोजेक्ट ''उल्लास'' के तहत जिला स्वास्थ्य समिति लगायेगी शिविर, एम्स दिल्ली के सहयोग से चिकित्सकों एवं कर्मियों को दिया जायेगा प्रशिक्षण

विज्ञापन

Jamshedpur news.

मिर्गी रोग से पीड़ित व्यक्तियों की समय रहते पहचान, समुचित उपचार तथा पुनर्वास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की पहल पर प्रोजेक्ट ””उल्लास”” के तहत घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में दिनांक सोमवार व मंगलवार (11 एवं 12 अगस्त) को दो दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इस शिविर का आयोजन जिला स्वास्थ्य समिति, पूर्वी सिंहभूम द्वारा किया जा रहा है. वहीं, एम्स, नयी दिल्ली के सहयोग से चिकित्सा पदाधिकारियों, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों (सीएचओ), सहिया एवं एएनएम को मिर्गी रोग प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण भी आगे प्रस्तावित है. शिविर के सफल आयोजन के लिए सिविल सर्जन द्वारा डीआरसीएचओ डॉ रंजीत पांडा को नोडल पदाधिकारी नामित किया है. साथ ही दो मनोचिकित्सक, एक शिशु रोग विशेषज्ञ तथा दो चिकित्सा पदाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है, जो शिविर के दौरान अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे.

सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने बताया कि शिविर के माध्यम से मिर्गी रोग के बारे में जन-जन तक जागरूकता फैलाना एवं उससे जुड़े मिथकों को दूर करना है. मिर्गी रोग की शीघ्र पहचान व निदान को प्रोत्साहित करना, रोगियों को सुलभ और नियमित उपचार उपलब्ध कराना, मिर्गी से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों व कलंक को कम करना, उपचार की निरंतरता सुनिश्चित कर रोगियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना है. शिविर के माध्यम से जनमानस में जागरूकता में वृद्धि व सामाजिक कुरीतियों में कमी, मिर्गी रोग की शीघ्र पहचान और समय पर उपचार, उपचार की निरंतरता में सुधार, मिर्गी रोग से पीड़ित व्यक्तियों के जीवन स्तर में स्पष्ट सुधार लाने का प्रयास होगा. उपायुक्त ने उम्मीद जताते हुए कहा कि इस प्रयास से मिर्गी रोग से प्रभावित व्यक्तियों को बेहतर उपचार, सहयोग एवं सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी.

शिविर में निम्न सेवाएं उपलब्ध रहेंगी

मिर्गी रोग की जांच एवं पहचान, आवश्यक औषधियों की उपलब्धता, विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श व उपचार, बच्चों और व्यस्कों के लिए परामर्श एवं मानसिक सहयोग, मरीजों एवं समुदाय आधारित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का सपोर्ट ग्रुप का गठन.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADIP CHANDRA KESHAV

लेखक के बारे में

By PRADIP CHANDRA KESHAV

PRADIP CHANDRA KESHAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola