Jamshedpur news. तपती धूप में ड्यूटी कर रही ट्रैफिक पुलिस, धूप से बचते हुए ड्यूटी करने की एडवाइजरी जारी

Updated at : 24 Apr 2025 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur news. तपती धूप में ड्यूटी कर रही ट्रैफिक पुलिस, धूप से बचते हुए ड्यूटी करने की एडवाइजरी जारी

सभी ट्रैफिक पुलिसकर्मी को दिया जायेगा छाता, तौलिया, चश्मा और ओआरएस

विज्ञापन

Jamshedpur news.

42 डिग्री से अधिक तापमान के बीच न दिन को सुकून है, न रात में आराम. ऐसे में दिन भर धूप में खड़े होकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी कर रहे हैं. कभी शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने, तो कभी वीआइपी मूवमेंट के दौरान घंटों सड़क किनारे खड़े होकर ड्यूटी करने में ट्रैफिक पुलिस लगी हुई है. वहीं ट्रैफिक पुलिस के बारे में सोचने वाला कोई नहीं है. कड़ी धूप में वाहन चालकों की जांच के दौरान वह पूरे दिन खड़े होकर इधर- उधर दौड़ते रहते हैं. जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर उनकी परेशानी और भी ज्यादा बढ़ जाती है. आम तौर पर देखा जाता है कि स्कूल छुट्टी के दौरान जाम की स्थिति उत्पन्न होती है.

दूसरी ओर प्रचंड गर्मी को देखते हुए पूर्व सिंहभूम के एसएसपी किशोर कौशल ने जिले के सभी पुलिसकर्मियों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसे कड़ाई से पालन करने का निर्देश भी एसएसपी ने दिया है. एडवाइजरी जारी करते हुए एसएसपी ने बताया कि जिले में तापमान काफी ज्यादा है, इसलिए सभी पुलिसकर्मियों को सावधानी से ड्यूटी करनी है. गर्मी में हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए ज्यादा पानी पीयें. ड्यूटी के दौरान खास कर ट्रैफिक पुलिस के जवान व पदाधिकारी ओआरएस का घोल लेते रहें. खाली पेट ड्यूटी न करें. अगर वाहन चेकिंग छांव वाले स्थान में हो सकती है, तो उसी स्थान का चयन करें. ड्यूटी करते हुए धूप से बचने का प्रयास करें. अपने साथ गीला कपड़ा भी रखें.

अधिकांश चेकिंग प्वाइंट में नहीं है छांव

ट्रैफिक पुलिस के पास ड्यूटी के वक्त धूप से बचने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है. आम तौर पर जहां-जहां भी ट्रैफिक पुलिस चेकिंग प्वाइंट बना हुआ है, उन जगहों पर छांव की कोई व्यवस्था नहीं है. कई जगहों पर तो पीने की पानी का भी व्यवस्था नहीं है. न ही पुलिसकर्मियों के लिए कोई बूथ बना हुआ है. साकची गोलचक्कर को छोड़ कर सभी चेकिंग प्वाइंट पर पुलिसकर्मी खुले में ही ड्यूटी कर रहे हैं. ऐसे में वे लू की चपेट में आकर बीमार पड़ सकते हैं. पुलिसकर्मी खुद को धूप से बचाने के लिए स्वयं ही गमछा लेकर ड्यूटी कर रहे हैं. एक ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि गमछा रखने से दो फायदा होता है. पहला कि धूप से बचने में मदद मिलती है और उससे पसीना भी साफ करने में आसानी होती है.

ट्रैफिक पुलिस को दिया जायेगा तौलिया, छाता, चश्मा : एसएसपी

एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि तेज धूप को देखते हुए जिले में तैनात सभी ट्रैफिक पुलिस को तौलिया, छाता, चश्मा और टोपी दिये जायेंगे. इसके अलावा सभी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ओआरएस और पानी बोतल भी दिये जायेंगे. इन सभी चीजों को हर दिन ट्रैफिक पुलिसकर्मी को साथ लेकर ही ड्यूटी करना अनिवार्य होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADIP CHANDRA KESHAV

लेखक के बारे में

By PRADIP CHANDRA KESHAV

PRADIP CHANDRA KESHAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola