आचार संहिता मामले में तीन एफआइआर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 May 2024 11:49 PM

विज्ञापन

Three FIRs in the code of conduct case

विज्ञापन

पंजीकृत राजनीति दलों के सदस्यों के साथ डीसी ने की बैठक

वरीय संवाददाता, आदित्यपुर

लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन जहां एक ओर मतदाताओं को विभिन्न तरीकों से मतदान के प्रति जागरूक कर रहा है, वहीं आदर्श चुनाव आचार संहिता के प्रावधानों के उल्लंघन पर कार्रवाई भी कर रहा है. जिले में आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर तीन एफआइआर दर्ज किये जा चुके हैं. जिसमें दो गम्हरिया थाने में व एक खरसावां थाने में दर्ज कराये गये. इतना ही नहीं अब तक नियम के विरुद्ध लगाये गये 454 बैनर व पोस्टर भी जब्त किये गये हैं.

शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी रवि शंकर शुक्ला ने पंजीकृत राजनीतिक दल के सदस्यों के साथ बैठक कर चुनाव प्रक्रिया में आदर्श आचार संहिता व मोटर व्हेकिल एक्ट के उल्लंघन पर विशेष ध्यान रखते हुए निर्वाचन आयोग के गाइड लाइन के अनुरूप चुनाव से संबंधित कार्य करने का निर्देश दिया. उन्हें बीएलओ द्वारा मतदाता पर्ची वितरण व होम वोटिंग का जायजा लेने, मतदाता के घर के पहचान में सहयोग प्रदान करने आदि का निर्देश दिया.

बैठक में नगर निगम के प्रशासक आलोक कुमार दुबे, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola