Jamshedpur News : भीषण गर्मी में न हो बिजली-पानी की समस्या, निगरानी रखें अधिकारी : डीसी

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम के नये उपायुक्त राजीव रंजन ने पदभार संभालने के बाद शुक्रवार को अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ पहली बैठक की.
बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ें कोई भी अधिकारी या कर्मचारी, अनुशासन का कड़ाई से करें पालन
खराब चापाकलों की जल्द मरम्मत और बैकअप व्यवस्था करने का निर्देश
अधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट का भी दिया आदेश
Jamshedpur News :
पूर्वी सिंहभूम के नये उपायुक्त राजीव रंजन ने पदभार संभालने के बाद शुक्रवार को अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ पहली बैठक की. उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए बिजली और पेयजल आपूर्ति पर विशेष नजर रखने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया. डीसी ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा और सभी को अनुशासन का कड़ाई से पालन करना होगा. उन्होंने खराब चापाकलों की शीघ्र मरम्मत, बैकअप व्यवस्था सुनिश्चित करने और पेयजल आपूर्ति बाधित न होने देने के निर्देश दिये.बिजली व पेयजल विभाग को समन्वय के साथ काम करते हुए किसी भी समस्या का त्वरित समाधान करने को कहा गया. साथ ही अधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट कर योजनाओं की जमीनी स्थिति जानने और लोगों से संवाद करने का निर्देश दिया. डीसी ने जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन, समय प्रबंधन और पारदर्शिता पर जोर देते हुए कहा कि सभी ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदनों का समय पर निपटारा सुनिश्चित किया जाये.
भूमि विवादों का संवेदनशीलता से करें निपटारा
राजस्व मामलों की समीक्षा करते हुए डीसी ने सभी अंचल अधिकारियों को म्यूटेशन और भूमि विवाद के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने को कहा. उन्होंने विशेष रूप से गैर मजरूआ जमीन की अवैध खरीद-बिक्री पर कड़ी निगरानी रखने और दोषियों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिये.बैठक में डीसी के अलावा डीडीसी नागेंद्र पासवान, धालभूम एसडीओ धालभूम अर्नव मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, निदेशक एनइपी संतोष गर्ग, डीटीओ धनंजय, डीएसओ जुल्फिकार अंसारी समेत सभी बीडीओ, सीओ और विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




