बंडामुंडा और बिसरा से पकड़े गये अजगर व श्रीलंकन कैट स्नैक
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
डीजल कॉलोनी स्थित पानी टंकी के सामने छोटा मैदान और बिसरा संतोषपुर रोड के किनारे से अजगर और श्रीलंकन कैट स्नेक दिखने पर हड़कंप मच गया.
विज्ञापन
बंडामुंडा.
रेलनगरी बंडामुंडा के डीजल कॉलोनी स्थित पानी टंकी के सामने छोटा मैदान और बिसरा संतोषपुर रोड के किनारे से अजगर और श्रीलंकन कैट स्नेक दिखने पर हड़कंप मच गया. सांप को बंडामुंडा स्नेक कैचर अरविंद कुमार और प्रदीप प्रमाणिक ने पकड़ा. सड़क किनारे मिले छह से सात फीट के अजगर को रेस्क्यू कर वन विभाग को सौंप दिया. अरविंद कुमार ने श्रीलंकन कैट स्नेक सांप को रेस्क्यू कर वन विभाग को सौप दिया. अरविंद कुमार ने बताया कि पहली बार उन्होंने श्रीलंकन कैट स्नेक प्रजाति का सांप पकड़ा है. इधर स्नेक कैचर प्रदीप प्रामाणिक ने पानी टंकी के सामने छोटा मैदान से अजगर सांप को रेस्क्यू कर वन विभाग को सौंपा. पकड़ा गया अजगर चार से पांच फीट लंबा था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










