घर में घुसकर बड़े भाई की गला रेतकर हत्या, छोटे ने भागकर बचायी जान

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुसाबनी के भुल्लूघुटू टोला में अपराधियों ने घर में घुसकर एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी. इस दौरान छोटे भाई ने अंधेरे का फायदा उठाकर अपनी जान बचाई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

मुसाबनी : मुसाबनी थानांतर्गत कोड़ाशोल गांव के भुल्लूघुटू टोला में अपराधियों ने घर में घुसकर बड़े भाई की गला रेतकर हत्या कर दी. वहीं, छोटे भाई ने अंधेरे का फायदा उठा भागकर अपनी जान बचायी. घटना रविवार देर रात की है. सोमवार की शाम घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची. घर से 48 वर्षीय अशोक गिरि की लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, हत्या के पीछे जमीन विवाद की आशंका है.

विज्ञापन

दोनों भाई अविवाहित, घर में अकेले रहते थे

जानकारी के अनुसार, अशोक गिरि और उसका छोटा भाई तपन गिरि दोनों अविवाहित हैं. भुल्लूघुटू चौक के समीप अपने घर में एक साथ रहते हैं. रविवार की रात अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर सोए हालत में अशोक गिरि की गला रेत कर हत्या कर दी. अपराधियों ने छोटे भाई तपन गिरि को मारने का प्रयास किया. तपन ने सूझबूझ दिखायी और घायल अवस्था में किसी तरह घर से भागकर दूसरी जगह छुपकर अपनी जान बचायी. उसने सुरक्षित स्थान से पुलिस को घटना की सूचना दी.सूचना मिलते ही एसआइ अजीत कुमार दल-बल के साथ पहुंचे. पुलिस मृतक के छोटे भाई व आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की है. पुलिस के अनुसार, अपराधी जल्द शिकंजे में होंगे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola