हिमांशु हत्याकांड में पुलिस ने कोर्ट में जमा की केस डायरी, नीरज सिंह की जमानत पर इस दिन होगी सुनवाई

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर के बिष्टुपुर में हुए हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस ने कोर्ट में केस डायरी जमा कर दी है. भाजपा नेता नीरज सिंह की जमानत याचिका पर अब मंगलवार, 18 अगस्त को सुनवाई होगी. इस मामले में अब तक 15 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है.

विज्ञापन

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के डीडी बार के समीप हुए हिमांशु सिंह हत्याकांड मामले में सोमवार को बिष्टुपुर पुलिस ने कोर्ट में केस डायरी जमा कर दी. केस डायरी जमा होने के बाद अब मंगलवार, 18 अगस्त को भाजपा नेता सह डीडी बार के संचालक नीरज सिंह की जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई होगी, बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता प्रकाश झा पैरवी करेंगे.

विज्ञापन

पूर्व में टल गयी थी जमानत याचिका पर सुनवाई

बताया जाता है कि इस मामले में पुलिस द्वारा केस डायरी कोर्ट में जमा नहीं किए जाने के कारण पूर्व में जमानत याचिका पर सुनवाई टाल दी गई थी. कोर्ट ने सुनवाई के लिए 18 अगस्त की तारीख निर्धारित की थी. अब केस डायरी कोर्ट में जमा होने के बाद मंगलवार को होने वाली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं.

26 जून की रात डीडी बार के बाहर हुआ था विवाद

मालूम हो कि गत 26 जून की रात बिष्टुपुर स्थित डीडी बार में विवाद के बाद सड़क पर युवकों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थीय इसी दौरान पुलिस वैन से खींचकर हिमांशु सिंह और उसके साथी प्रत्युष सिंह पर चापड़ समेत अन्य हथियारों से हमला किया गया था. हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया था. इलाज के दौरान हिमांशु सिंह की मौत हो गई थी. वहीं, प्रत्युष सिंह की हालत गंभीर होने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर कोलकाता भेजा गया था.

15 आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल

हिमांशु हत्याकांड के बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए अब तक 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. पुलिस ने घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच के साथ आरोपियों की भूमिका को लेकर भी कार्रवाई की है. अब मंगलवार को नीरज सिंह की जमानत याचिका पर होने वाली सुनवाई में कोर्ट केस डायरी में दर्ज तथ्यों और बचाव पक्ष की दलीलों पर विचार करेगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola