अस्पताल पहुंचीं विधायक, घायलों का थामा हाथ, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Updated:
विज्ञापन

घायलों से मिलने जाती विधायक.

ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने कपाली के ताज नगर स्थित टी एंडबी हॉस्पिटल पहुंचकर अतिवृष्टि से घायल हुए लोगों से मुलाकात की. उन्होंने मानवीय संवेदना दिखाते हुए आर्थिक सहयोग प्रदान किया और अधिकारियों को सरकारी सहायता जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

जमशेदपुर : ईचागढ़ विधायक सविता महतो सोमवार को कपाली के ताज नगर स्थित टी एंडबी हॉस्पिटल पहुंचीं. यहां उन्होंने पिछले दिनों अतिवृष्टि के कारण घर गिरने की घटना में घायल लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. विधायक ने घायलों और उनके परिजनों से घटना की जानकारी ली. इलाज की स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की. इस दौरान उन्होंने मानवीय संवेदना दिखाते हुए घायलों को निजी स्तर पर आर्थिक सहयोग प्रदान किया. विधायक ने कहा - आपदा की स्थिति में प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना जरूरी है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी घायलों और प्रभावित परिवारों को सरकारी प्रावधान के तहत मिलने वाली सहायता जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

घायलों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए : विधायक

विधायक के अस्पताल पहुंचने से घायलों और उनके परिजनों ने राहत महसूस की. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकारी सहायता उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए. प्रभावित परिवारों की स्थिति को प्राथमिकता के आधार पर देखा जाए. अस्पताल में घायलों से मिलने के बाद विधायक सविता महतो ने कपाली मिल्लत नगर के वार्ड नंबर-2 स्थित उस स्थान का निरीक्षण किया, जहां अतिवृष्टि के दौरान घर गिरने की घटना हुई थी. उन्होंने मौके पर पहुंचकर घटना की परिस्थितियों का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से भी जानकारी ली. इस दौरान चांडिल बीडीओ सह सीओ तालेश्वर रविदास और कपाली नगर परिषद के सिटी मैनेजर शकील अनवर मेंहदी मौजूद रहे.

पानी की पाइपलाइन लीकेज पर पीएचईडी को तत्काल मरम्मत का निर्देश

जलापूर्ति की समस्या की जानकारी मिलने के बाद विधायक सविता महतो ने मौके से ही पीएचईडी विभाग के अधिकारियों से फोन पर बातचीत की. उन्होंने अधिकारियों को फॉरेस्ट पानी टंकी से जुड़ी क्षतिग्रस्त पाइपलाइन और पानी लीकेज की समस्या को तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया. विधायक ने कहा - जलापूर्ति जैसी बुनियादी सुविधा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों से मरम्मत कार्य जल्द पूरा कर प्रभावित लोगों को नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने को कहा. मौके पर चांडिल सीओ तालेश्वर रविदास, झामुमो केंद्रीय सदस्य राजीव महतो (काबलू), सिटी मैनेजर शकील अनवर मेंहदी, कपाली नगर परिषद अध्यक्ष परवेज आलम उर्फ चांद, पूर्व उपाध्यक्ष सरवर आलम, झामुमो नेता मो. नौशाद, शेख फरीद, मो. अरशद, सैयद सलाउद्दीन, मो. मोहसिन खान समेत झामुमो के कई नेता, कार्यकर्ता और कपाली के स्थानीय लोग मौजूद रहे.


विज्ञापन
दशमत सोरेन

लेखक के बारे में

By दशमत सोरेन

दशमत सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है. वे 29 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी विशेषज्ञता मुख्य रूप से झारखंड की आदिवासी-मूलवासी राजनीति, स्थानीय समुदायों की भाषा-संस्कृति और यहां के सामाजिक ताना-बाना है. वे वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ एक ट्राइबल रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola