पहाड़ की तलहटी में बसे यहां के ग्रामीण आखिर क्यों कर रहे प्रदर्शन, यहां जानें क्या है इनकी मांग

Updated:
विज्ञापन

विरोध जताते डुंगरीकुली के ग्रामीण.

घाटशिला के बाघुड़िया पंचायत स्थित डुंगरीकुली गांव की सड़क बरसात में कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गई है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

गालूडीह : घाटशिला की बाघुड़िया पंचायत के गुड़ाझोर गांव के डुंगरीकुली टोला तक जाने वाली सड़क बारिश में बदहाल है. इस सड़क से बारिश में नाले की तरह पानी बहता है. सड़क के दोनों तरफ जंगल-झांड़ियों उग आयी है. इससे रात में किसी को गांव से निकलने या गांव जाने में भी डर लगता है.

पहाड़ की तलहटी पर बसा है गांव

यह गांव निशीझरना पहाड़ की तलहटी पर बसा है. बारिश में सांप-बिच्छू का भय बना रहता है. सड़क कई जगह कीचड़ और दलदल में तब्दली हो चुकी है. स्कूली बच्चों, महिलाओं और बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी होती है. गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी आने-जाने में परेशानी होती है. यह गांव मलेरिया जोन के रूप में चिह्नित है.

ग्रामीणों ने जर्जर सड़क के खिलाफ किया प्रदर्शन

सोमवार को गांव की बदहाल सड़क के खिलाफ ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया. मौके पर सुरेश सिंह, लालू सिंह, उमेश्वर सिंह, समीर सिंह, पार्वती सिंह, पसना सिंह, सुकू सिंह, खाताईमनी सिंह आदि ग्रामीण उपस्थित थे. ग्रामीणों ने कहा - विकास के जिम्मेदारी जिनके कंधे में हैं वे गांव नहीं आते. हम लोगो कहां फरियाद करेंगे. कई बार स्कूल के पास से डुंगरीकुली तक पीसीसी सड़क निर्माण की मांग कर चुके हैं. पर किसी ने पहल नहीं की. डुंगरीकुली में बसे ग्रामीण वर्षों से बदहाल सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं. पर इस समस्या का आज तक निदान नहीं हुआ.


विज्ञापन
मो. युनूस परवेज

लेखक के बारे में

By मो. युनूस परवेज

मो. युनूस परवेज वर्ष 1995 से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने घाटशिला महाविद्यालय और रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और राजनीतिक विज्ञान ऑनर्स की डिग्री हासिल की है. इनकी राजनीति, अपराध, नक्सलवाद, खेल, शिक्षा और खेती किसानी की खबरों में विशेष रुचि है. डिजिटल जर्नलिज्म में 5 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola