एक रुपए में होगा फसल का बीमा, जानें आप भी कैसे ले सकते हैं इसका लाभ

Updated:
विज्ञापन

धान रोपनी करतीं महिलाएं.

घाटशिला में धान रोपनी का काम अंतिम चरण में है। कृषि विभाग ने किसानों से 31 अगस्त तक मात्र एक रुपये में फसल बीमा कराने की अपील की है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड में इस वर्ष 10,500 हेक्टेयर भूमि पर धान रोपनी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. प्रखंड कृषि प्रभारी ओम प्रकाश भकत के अनुसार 16 अगस्त तक करीब 75 प्रतिशत यानी लगभग 7,500 हेक्टेयर क्षेत्र में धान रोपनी पूरी हो चुकी है. उन्होंने बताया - किसानों के लिए धान एवं मक्का की फसल का बीमा मात्र एक रुपये में प्रति हेक्टेयर या उससे कम क्षेत्र के लिए किया जा रहा है. किसान अपनी जमीन संबंधी दस्तावेज, आधार कार्ड और बैंक खाता लेकर किसी भी प्रज्ञा केंद्र में ऑनलाइन फसल बीमा करा सकते हैं. बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित है. बताया कि बीमा का कार्य एबीआई कंपनी द्वारा किया जा रहा है. हालांकि, बीमा के तहत क्षतिपूर्ति की राशि कितनी होगी, यह अभी सरकार की ओर से निर्धारित नहीं की गयी है.

पिछले वर्ष की तुलना में कम बारिश, धान रोपनी अंतिम चरण में

घाटशिला प्रखंड मुख्यालय स्थित वर्षा मापक यंत्र के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक पिछले वर्ष की तुलना में कम बारिश हुई है. प्रखंड कृषि प्रभारी ओम प्रकाश भकत ने बताया - वर्ष 2025 में मार्च से फरवरी तक कुल करीब 3085.9 मिमी बारिश दर्ज की गयी थी. जबकि वर्ष 2026 में 17 अगस्त तक 1051.9 मिमी बारिश होने का अनुमान है. किसान धान रोपनी में जुटे हुए हैं. धान रोपनी अंतिम चरण में है. बताया कि वर्ष 2026 में मार्च में 149 मिमी, अप्रैल में 75.3 मिमी, मई में 111.7 मिमी, जून में 80.2 मिमी, जुलाई में 413.6 मिमी व अगस्त में 17 अगस्त तक 221.4 मिमी बारिश हुई है. पिछले वर्ष की तुलना में बारिश कम होने के बावजूद किसान उपलब्ध पानी के सहारे धान की रोपनी पूरी करने में लगे हैं. वर्तमान मौसम में हुई बारिश से खेती-किसानी को कुछ राहत मिली है.


विज्ञापन
Lalan Singh

लेखक के बारे में

By Lalan Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola