Jamshedpur news. पूर्व सांसद ददई दुबे को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, शोक में पार्टी का झुकाया गया झंडा
Author Pradip chandra keshav
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
कांग्रेस का जिले के सभी राजनीतिक कार्यक्रम स्थगित
विज्ञापन
Jamshedpur news.
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व सांसद धनबाद, पूर्व विधायक विश्रामपुर सह पूर्व मंत्री झारखंड सरकार चंद्रशेखर दुबे ऊर्फ ददई दुबे के आकस्मिक निधन पर शोक जताया है. उन्होंने कहा कि उनके निधन से कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ झारखंड को अपूर्णीय क्षति हुई है. उनके निधन पर पार्टी का झंडा तिलक पुस्तकालय में तीन दिनों के लिए झुका दिया गया है. साथ ही अगले तीन दिनों के लिए जिले के सभी राजनीतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिये गये हैं. इधर झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह पर्यवेक्षक राकेश तिवारी ने ददई दुबे के निधन पर गहरी शोक संवेदना एवं दुख प्रकट करते हुए कहा कि झारखंड कांग्रेस ने अपने अभिभावक एवं एक मजबूत स्तंभ को खो दिया है. कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता उनके निधन से दुखी हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










