रेलवे क्षेत्र में मुखिया फंड से विकास कार्य ठप करने का मामला पंचायत राज विभाग के पास पहुंचा

Published at :26 Jun 2024 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे क्षेत्र में मुखिया फंड से विकास कार्य ठप करने का मामला पंचायत राज विभाग के पास पहुंचा

बुधवार को जिला मुखिया संघ रांची जाकर पंचायत राज विभाग के निदेशक को 13 सूत्री मांग पत्र सौंपा

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत रेलवे अधीन क्षेत्र में मुखिया फंड से विकास कार्य को रोकने का मामला पंचायत राज विभाग झारखंड सरकार के निदेशक के पास पहुंचा. बुधवार को पूर्वी सिंहभूम जिला मुखिया संघ का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष पलटन मुर्मू के नेतृत्व में रांची जाकर पंचायत राज विभाग के निदेशक से मिला और रेलवे क्षेत्र में मुखिया फंड से विकास कार्य को ठप करने समेत 13 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. संघ ने अपनी विभिन्न समस्याओं से पंचायत राज विभाग के निदेशक को अवगत कराया.

पंचायत क्षेत्र में विकास का काम होगा : निदेशक

पंचायत राज विभाग के निदेशक ने मुखिया संघ काे आश्वासन दिया कि रेलवे की जमीन पर अवस्थित पंचायत क्षेत्र में विकास का काम होगा. किन्ही कारणों ने से वहां विकास काम रोक दिया गया है, तो विसंगति को दूर किया जायेगा. पूरे पंचायत क्षेत्र को डिजिटाइजेशन किया जा रहा है. ताकि पंचायत क्षेत्र में तेजी से विकास का काम हो. पंचायत क्षेत्र में किसी तरह की समस्या हों, उन्हें जरूर अवगत करायें. प्रतिनिधिमंडल में पलटन मुर्मू, कान्हु मुर्मू, सरस्वती टुडू, राकेश मुर्मू, सुनील किस्कू, सुमी केराई, जोबा मार्डी, सिनगो मुर्मू, नागी मुर्मू, अभिषेक सरदार, सालगे सोरेन, पानो मुर्मू, सुमन सिरका, कानूराम बेसरा, बसंती गुप्ता, शत्रुघ्न सरदार, अमृत माझी, तपन मुर्मू, मंजुला मुर्मू, पूनम मांडी, नेहा सिंह, निताई मुंडा, बनाव मुर्मू समेत अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola