Jamshedpur news. जिले में चल रहे एनसीडी जांच अभियान की विभाग ने की शुरूआत

Updated at : 09 May 2025 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

31 मई तक स्पेशल ड्राइव चलाया जायेगा

विज्ञापन

Jamshedpur news.

जिले में नन संचारी रोग (एनसीडी) जांच के लिए 31 मई तक स्पेशल ड्राइव चलाया जायेगा. इसे लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक ने सिविल सर्जन, जिला नोडल पदाधिकारी एनसीडी को पत्र लिखा है. इस अभियान के तहत शुगर, ब्लड प्रेशर सहित अन्य बीमारी की जांच करना है. इसके लिए सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर एनसीडी क्लीनिक, अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं में सभी सीएचओ, सभी स्वास्थ्यकर्मियों की भागीदारी सुनिश्चित करना है, ताकि 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों का जनसंख्या बेस पर जांच करना है.

इस अभियान के तहत जन जागरूकता अभियान बढ़ाने, इसके लिए सहिया, एएनएम द्वारा घर-घर जाकर जांच करेंगे. इसके लिए सभी स्वास्थ्यकर्मियों को बीपी मॉनिटर, ग्लूकोमीटर, स्ट्रिप्स, हाइपरटेंशन, डायबिटीज से संबंधित दवाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है. इसके साथ ही एनसीडी पोर्टल पर डाटा इंट्री करने के लिए कहा गया. प्रत्येक सप्ताह जिला एवं प्रखंड स्तर पर ऑनलाइन, ऑफलाइन प्रगति की समीक्षा करें, जिसमें जिला नोडल पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, प्रखंड स्तर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी तथा प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है. जहां पर एनसीडी का कर्मचारी नहीं है, वहां किसी अन्य कर्मी को नामित करते हुए एनसीडी जांच करना सुनिश्चित करें, ताकि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के संचालन में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADIP CHANDRA KESHAV

लेखक के बारे में

By PRADIP CHANDRA KESHAV

PRADIP CHANDRA KESHAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola