tennis ball cricket tournament at sidgodha cinema maidan: कबीर एकादश विजेता व चंदन स्ट्राइकर बना उपविजेता
Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 19 Jan 2026 8:17 PM
जमशेदपुर. न्यू सिदगोड़ा पूजा कमेटी की ओर से सिदगोड़ा सिनेमा मैदान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गया.
जमशेदपुर. न्यू सिदगोड़ा पूजा कमेटी की ओर से सिदगोड़ा सिनेमा मैदान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गया. 40 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में कबीर एकादश की टीम चैंपियन व चंदन स्ट्राइकर उपविजेता बना. विजेता को 50 हजार व उपविजेता को 30 हजार रुपये व ट्रॉफी प्रदान की गयी. तौसिफ प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे. वहीं, 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बीसीए की टीम विजेता व सुपरहिट 40 की टीम उपविजेता बनी. विजेता टीम को 15 व उपविजेता को 10 हजार रुपये व ट्रॉफी दी गयी. नीरज प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू नेता चंद्रगुप्त सिंह, विशिष्ट अतिथि बंटी सिंह, समरेश सिंह, महाबीर मुर्मू, गोल्डी तिवारी, रॉकी सिंह, अभिषेक सिंह राजपूत, गौतम दास, सुशांत शेखर उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










