एच. काटापाली खेल मैदान से अवैध मिट्टी उत्खनन: 2 जेसीबी और 1 हाइवा जब्त

झारसुगुड़ा के एच. काटापाली खेल मैदान से अवैध मिट्टी उत्खनन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 2 जेसीबी और 1 हाइवा ट्रक को किया गया जब्त।
प्रतिनिधि, झारसुगुड़ा: एच. काटापाली स्थित एथलेटिक्स खेल मैदान से अवैध रूप से मिट्टी निकाले जाने की सूचना पर प्रशासन ने शुक्रवार की रात छापेमारी कीय वन विभाग के सहयोग से की गई इस संयुक्त कार्रवाई में मौके से 2 अर्थमूवर (जेसीबी) और 1 हाइवा ट्रक जब्त किया गया. यहां अवैध गतिविधि की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल एक टीम गठित कर रात में छापेमारी की. वहीं इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए खनन विभाग ने जांच शुरू कर दी है. मिट्टी माफिया के इस अवैध कारोबार में किन-किन लोगों की संलिप्तता है, इसकी जांच जारी है. साथ ही सरकारी संपत्ति और खेल अवसंरचना को नुकसान पहुंचाने वाले सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, यह प्रशासन ने स्पष्ट किया है.इस संबंध में जिलाधीश ने कहा कि अवैध खनन और प्राकृतिक संसाधनों की लूट किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. हमने इस मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं. इसमें शामिल प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.जिले में अवैध खनन के खिलाफ हमारी ''''जीरो टॉलरेंस'''' नीति आगे भी जारी रहेगी. हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नही है. फोटो -
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










