ePaper

नामकुम के पास ट्रक से टक्कर होने पर टेल्को के युवक की मौत,चार जख्मी

Updated at : 07 Dec 2024 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
नामकुम के पास ट्रक से टक्कर होने पर टेल्को के युवक की मौत,चार जख्मी

नामकुम के पास ट्रक से टक्कर होने पर टेल्को के युवक की मौत,चार जख्मी

विज्ञापन

गया पैतृक गांव दादी की अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था प्रिंस

सभी घायलों को इलाज के बाद टाटा मोटर्स अस्पताल किया गया रेफर

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

.

टेल्को थानांतर्गत खड़गाझार निवासी प्रिंस सिंह (27) के कार की ट्रक से सीधी टक्कर होने से मौत हो गयी. वहीं कार में सवार प्रिंस के परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायल होने वालों में किरण देवी, शांति देवी, उमेश सिंह और नीतिश कुमार शामिल है. नीतिश को आंख में गंभीर चोट लगी है. घटना शनिवार के तड़के करीब तीन बजे बुंडू और नामकुम के बीच की है.

प्रिंस के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया. प्रिंस के पार्थिव शरीर को परिजन अंतिम संस्कार के लिए बिहार के गया लेकर चले गये. परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम को सूचना मिली कि प्रिंस की दादी का गांव गया में निधन हो गया है. निधन की खबर सुनने के बाद प्रिंस और परिवार के लोग शुक्रवार की रात को एक चालक को किराये पर लिया और अपने गांव गया जाने के लिए निकले. रात करीब तीन बजे एक ट्रक को ओवर टेक करने के दौरान आगे खड़े ट्रक पर लदे लंबे लोहे के पाइप से जोरदार टक्कर हो गयी. कार की स्पीड काफी ज्यादा होने के कारण कार के परखच्चे उड़ गये.

पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और प्रिंस के शव को गाड़ी से बाहर निकाला. साथ ही कार में फंसे अन्य लोगों को भी गाड़ी से निकाल कर इलाज के लिए रिम्स भिजवाया. जहां उपचार के बाद सभी को टाटा मोटर्स रेफर कर दिया गया. परिजनों ने बताया कि जख्मी सभी लोग की स्थिति ठीक है. प्रिंस टाटा स्टील के किसी कंपनी में काम करता था. इसके अलावे वह सनातन उत्सव समिति का काफी सक्रिय सदस्य था. समाजसेवा में उसकी काफी रुचि रहती थी. प्रिंस के चाचा विनोद सिंह झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola