Jamshedpur News : गोलमुरी : होटल जाने की बात कह कर घर से निकली किशाेरी लापता

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : गोलमुरी थाना क्षेत्र के रामदेव बागान एरिया की रहने वाली किशोरी (16) दो मई से लापता है. किशोरी के लापता होने के बाद परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

गोलमुरी थाना क्षेत्र के रामदेव बागान एरिया की रहने वाली किशोरी (16) दो मई से लापता है. किशोरी के लापता होने के बाद परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की. काफी खोजबीन के बाद भी, जब उसका कहीं कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने गोलमुरी थाना में सनहा दर्ज कराया.

मिली जानकारी के अनुसार किशोरी गोलमुरी स्थित एक होटल में पार्टी मनाने की बात कह कर घर से दो मई की शाम करीब 7.30 बजे निकली थी. उसके बाद वह देर रात तक वापस नहीं लौटी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola