Jamshedpur news. टाटा वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग कल, कई मुद्दों पर सत्ता को घेरने की तैयारी
Published by : PRADIP CHANDRA KESHAV Updated At : 26 Apr 2025 7:40 PM
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
कई विभागीय स्तर पर मामले पेंडिंग हैं, जिसको लेकर कोई फैसला नहीं होना भी नाराजगी का कारण
विज्ञापन
Jamshedpur news.
टाटा वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग सोमवार को बुलायी गयी है. इस कमेटी मीटिंग के हंगामेदार होने की आशंका है. इसकी वजह है कि पिछले दो माह में कई ऐसे मुद्दे आये हैं, जिसको लेकर कर्मचारियों से लेकर कमेटी मेंबरों में भारी आक्रोश है. यही वजह है कि कई मुद्दों पर सत्ता को घेरने की तैयारी की जा रही है. सत्ताधारी पदाधिकारियों को कमेटी मीटिंग के दौरान सवालों में घेरा जायेगा. इस दौरान हंगामेदार होने की आशंका है. दरअसल टाटा स्टील में हाल ही में स्पोर्ट्स की फीस बढ़ा दी गयी है. क्वार्टर को लेकर कोई काम कर्मचारियों का नहीं हो पा रहा है. कई कमेटी मेंबरों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है, लेकिन कोई ठोस पहल यूनियन की ओर से नहीं की गयी है. कंपनी की ओर से यह कोशिश की जा रही है कि ऑफिसरों की तरह ही अप्रेजल सिस्टम लाया जा रहा है, जिसको लेकर खुद महामंत्री सतीश सिंह वाट्सएप ग्रुप पर लिख चुके हैं और इसको लेकर कमेटी मेंबर गोलबंद भी हैं. कई विभागीय स्तर पर पेंडिंग मामले हैं, जिसको लेकर कोई फैसला नहीं होना भी नाराजगी का कारण है. वेज रिवीजन समझौता, एलटीसी, एलाउंसेस को लेकर किसी तरह का कोई रिव्यू मीटिंग भी नहीं हुई है और कर्मचारियों को हो रहे आर्थिक तौर पर नुकसान का मुद्दा भी उठाया जायेगा. इसको लेकर विपक्ष की ओर से तैयारी की जा रही है और बैठकों का दौर जारी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










