Video: मानगो में टाटा स्टील यूआइएसएल का पाइप फटा, सड़क पर बह रहा पानी

Updated at : 06 Feb 2025 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
Tata Steel UISL Water Pipe Burst
मानगो पुल के पास बहता पानी.

Tata Steel UISL Water Pipe Burst: जमशेदपुर के मानगो में टाटा स्टील यूआइएसएल का पाइप फटने की वजह से सड़क पर लाखों गैलन पानी बह गया. शहर में जलापूर्ति ठप हो गयी. देखें वीडियो.

विज्ञापन

Tata Steel UISL Water Pipe Burst: मानगो में स्वर्णरेखा नदी के छोटे पुल के पास पथ निर्माण विभाग द्वारा कराये जा रहे फ्लाइओवर निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही की वजह से डिमना डैम से शहर में आने वाले पानी का मेन पाइप फट गया. इससे मानगो नदी के छोटे पुल पर लाखों गैलन पानी नदी में बह रहा है. जमशेदपुर शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति बाधित हो गयी. पुराने पुल को बंद कर दिया गया. आवागमन को रोक दिया गया. इस कारण करीब 4 घंटे तक जमशेदपुर और मानगो में रोड जाम की स्थिति बनी रही. मानगो के फ्लाइओवर का काम चल रहा है. हाथी घोड़ा मंदिर के पास नदी पर भी पुल बनाया जा रहा है. पुराने पुल पर पथ निर्माण विभाग की एजेंसी काम कर रही है. गड्ढा खोदने के दौरान ही टाटा स्टील और टाटा स्टील यूआइएसएल की पाइपलाइन का मुख्य पाइप फट गया. सूचना मिलने के बाद टाटा स्टील यूआइएसएल की टीम पहुंची. जिला प्रशासन ने तत्काल पथ निर्माण विभाग को काम पाइपलाइन को दुरुस्त करने के लिए कहा है. पाइप की रिपेयरिंग का काम चल रहा है.

इसे भी पढ़ें

GDP को प्रभावित करने वाली जंग से संगठित जंग की जरूरत, बोले सीएसआइआर-एनएमएल के निदेशक डॉ संदीप घोष चौधरी

गिरिडीह में मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे सिरसिया-बड़कीटांड़ गांव के लोग भिड़े, आधा दर्जन घायल, 3 बाईक को फूंका

PHOTOS: झारखंड पहुंचे श्री श्री रविशंकर, बोले- जहां सब मिल कर कीर्तन करते हैं, वहीं कुंभ है

झारखंड में डीजीपी नियुक्ति विवाद : JMM के दावे पर BJP प्रवक्ता अजय साह का बड़ा हमला

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola