ePaper

गिरिडीह में मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे सिरसिया-बड़कीटांड़ गांव के लोग भिड़े, आधा दर्जन घायल, 3 बाईक को फूंका

Updated at : 06 Feb 2025 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
giridih crime news saraswati puja idol immersion

दो गांव के लोगों की झड़प के बाद फूंकी गयी बाईक. फोटो : प्रभात खबर

Giridih Crime News: गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन कर लौटने के दौरान दो गांवों के लोगों में भिड़ंत हो गयी. इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये. 3 बाईक को लोगों ने फूंक दिया.

विज्ञापन

Giridih Crime News: गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र की मेंढ़ो चपरखो पंचायत के सिरसिया व बड़कीटांड़ के लोगों में बुधवार देर रात मारपीट हो गयी. घटना तब हुई, जब बड़कीटांड़ गांव के लोग सिरसिया गांव की मूर्ति विसर्जन कर घर लौट रहे थे. इस दौरान दोनों पक्षों ने आपस में गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. इसमें दोनों पक्ष से आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. सभी को इलाज के लिए जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद दोनों पक्ष के 2 लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

क्या कहता है एक पक्ष?

इस संबंध में सिरसिया के राजेश सोरेन ने जमुआ थाना प्रभारी को बयान दिया है. इसमें कहा है कि बुधवार देर रात उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरसिया की प्रतिमा विसर्जन कर सभी ग्रामीण और छात्र-छात्राएं घर लौट रहे थे. इसी बीच पड़ोसी गांव बड़कीटांड़ का विजय हाजरा, ढालचंद हाजरा, सुरेश हाजरा व अन्य 3 लोगों ने गांव के स्कूल के पास गाली-गलौज की और हमला कर दिया. राजेश सोरेन ने कुछ महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार का भी आरोप बड़कीटांड़ के लोगों पर लगाया.

‘हरवे-हथियार से लैस होकर आये और शुरू कर दी मारपीट’

राजेश सोरेन ने कहा कि किसी तरह लोगों को शांत किया गया, लेकिन कुछ देर बाद नकुल हाजरा, सातो हाजरा, जालो हाजरा, जितेंद्र हाजरा, दिलीप हाजरा, पंचानंद हाजरा, बसंत हाजरा, सातो हाजरा, विकास हाजरा, विजय हाजरा, ढालचंद हाजरा और सुरेश हाजरा हरवे-हथियार से लैस होकर आये और मारपीट करने लगे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार – राजेश

कहा कि जितेंद्र हाजरा तथा उपेंद्र हाजरा ने जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से उनके (राजेश सोरेन के) सिर पर वार कर दिया. उनका सिर फट गया. राजेश के मुंह पर भी वार किया गया, जिससे उनका दांत टूट गया. बसंत हाजरा ने दिलीप कुमार का सिर कुल्हाड़ी मारकर फोड़ दिया. आवेदन के आधार पर जमुआ थाना में कांड (संख्या 23/24) अंकित कर लिया गया है.

जातिसूचक शब्द प्रयोग करने का सिरसिया के लोगों ने लगाया आरोप

इधर, बसंत हाजरा और नकुल हाजरा समेत अन्य लोगों ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरसिया में उनके बच्चे पढ़ने जाते हैं. सरस्वती पूजा के दिन बच्चे पूजा करने गये, तो सिरसिया के कुछ लोगों ने जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया. राजेश सोरेन और अन्य ने बच्चों को वहां से भगा दिया. बच्चों ने उन्हें यह बात बतायी. पूछताछ करने सिरसिया गये, तो सभी ने मारपीट शुरू कर दी. 3 बाईक को आग के हवाले कर दिया. इस दौरान नकुल हाजरा और जितेंद्र हाजरा के साथ बेहरमी से मारपीट की गयी, जिनका इलाज धनबाद में किया जा रहा है.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार ने कहा कि बुधवार की देर रात को सिरसिया और बड़कीटांड़ के ग्रामीणों में मारपीट की सूचना मिली. सूचना पर दल-बल वहां पहुंचे, तो देखा कि सिरसिया गांव के कुछ लोगों के माथे से खून बह रहा था. कुछ दूरी पर 3 बाईक जल रही थी. पुलिस को देखकर सभी लोग वहां से भाग गये. तीनों जली हुई बाईक को पुलिस थाने ले आयी. बाईक मालिकों का पता लगाया जा रहा है. एक पक्ष से आवेदन मिला है. द्वितीय पक्ष से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें

झारखंड में डीजीपी नियुक्ति विवाद : JMM के दावे पर BJP प्रवक्ता अजय साह का बड़ा हमला

PHOTOS: मां काली की शरण में हेमंत सोरेन, कोलकाता के कालीघाट मंदिर में ऐसे की पूजा

बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में झारखंड को मिला 26000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 15000 लोगों को मिलेगा रोजगार

जैक बोर्ड परीक्षा का रास्ता साफ, डॉ नटवा हांसदा झारखंड एकेडेमिक काउंसिल के अध्यक्ष नियुक्त

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola