Jamshedpur News : गर्मी में जल संकट से निपटने को टाटा स्टील यूआइएसएल ने कसी कमर, सप्लाई व्यवस्था चाक-चौबंद
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :25 Apr 2026 1:36 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
बढ़ती गर्मी के साथ शहर के कई इलाकों में जल संकट गहराने लगा है. ऐसे में टाटा कमांड एरिया में टाटा स्टील यूआइएसएल (पूर्व में जुस्को) ने जलापूर्ति व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में कदम तेज कर दिये हैं.
विज्ञापन
जल संकट से निपटने को अलर्ट, 24 घंटे चल रहे ट्रीटमेंट प्लांट
60 हजार से अधिक घरों तक पाइपलाइन से हो रही जलापूर्ति
कमांड एरिया से बाहर टैंकरों से की जा रही पानी की आपूर्ति
डिमना लेक और नदियों के जलस्तर की रोजाना हो रही निगरानी
Jamshedpur News :
बढ़ती गर्मी के साथ शहर के कई इलाकों में जल संकट गहराने लगा है. ऐसे में टाटा कमांड एरिया में टाटा स्टील यूआइएसएल (पूर्व में जुस्को) ने जलापूर्ति व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में कदम तेज कर दिये हैं. कंपनी पानी की बर्बादी रोकने पर विशेष जोर देते हुए सप्लाई सिस्टम को नये सिरे से दुरुस्त कर रही है. जमशेदपुर के टाटा लीज एरिया में जलापूर्ति की जिम्मेदारी कंपनी के पास है. यहां टाटा स्टील के क्वार्टरों में 18,079 पाइपलाइन कनेक्शन हैं, जबकि सबलीज एरिया में 13,705 और बगान क्षेत्र में 19,067 कनेक्शन संचालित हैं. इसके अलावा बिरसानगर के मोहरदा क्षेत्र में 11,300 कनेक्शन हैं, जिसकी जलापूर्ति भी कंपनी के सहयोग से संचालित होती है. गर्मी के मौसम में पानी की कमी न हो, इसके लिए कंपनी द्वारा जल उपचार संयंत्रों को 24 घंटे, सातों दिन पूर्ण क्षमता पर संचालित किया जा रहा है. सप्लाई में किसी तरह की बाधा न आये, इसके लिए तकनीकी, ऑपरेशन और मेंटेनेंस टीमों को आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार रखा गया है. कमांड एरिया से बाहर जिन इलाकों में पानी की समस्या है, वहां स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर विशेष वाटर टैंकरों के जरिये जलापूर्ति की जा रही है. साथ ही नदी और डिमना लेक के जलस्तर की प्रतिदिन निगरानी की जा रही है और राज्य के जल संसाधन विभाग से लगातार समन्वय बनाये रखा गया है.कंपनी ने बताया कि गर्मी के कारण पानी की मांग बढ़ गयी है, जिसे पूरा करने के लिए पूरी क्षमता से आपूर्ति की जा रही है. साथ ही लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अपील की गयी है कि जरूरत के अनुसार ही पानी का उपयोग करें और इसकी बर्बादी से बचें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




