Tata Steel Trade Apprentice 2022: मैट्रिक पास हैं, तो टाटा स्टील ट्रेड अप्रेंटिस के लिए आज ही करें अप्लाई

Tata Steel Trade Apprentice 2022: टाटा स्टील ने झारखंड के अनुसूचित जनजाति (ST) उम्मीदवारों के लिए ट्रेड अप्रेंटिस में बहाली निकाली है. मैट्रिक पास विद्यार्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर है. 10 सितंबर तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जबकि 19 सितंबर को परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा.
Tata Steel Trade Apprentice 2022: टाटा स्टील ने झारखंड के अनुसूचित जनजाति (ST) उम्मीदवारों के लिए ट्रेड अप्रेंटिस में बहाली निकाली है. मैट्रिक पास विद्यार्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर है. 10 सितंबर तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जबकि 19 सितंबर को परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा. 23 सितंबर को इसकी लिखित परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जायेगी. अभ्यर्थी का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और चिकित्सकीय जांच के आधार पर होगा. बहाली में युवतियों को प्राथमिकता दी जायेगी.
ये चाहिए योग्यता
टाटा स्टील की ओर से झारखंड के अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों के लिए ट्रेड अप्रेंटिस में बहाली निकाली गयी है. मैट्रिक पास विद्यार्थियों के लिए यह शानदार मौका है. अभ्यर्थी 10 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि 19 सितंबर को एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा. 23 सितंबर को लिखित परीक्षा ऑनलाइन ली जायेगी. बहाली में युवतियों को प्राथमिकता दी जायेगी.
मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा के सभी विषयों में न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण.
मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा में विषयों के रूप में अंग्रेजी, विज्ञान और गणित होना चाहिए.
आयु : उम्मीदवार का जन्म 01 जुलाई 2002 और 01 जनवरी-2007 के बीच हुआ हो.
Also Read: Cyber Crime : झारखंड में बिजली बिल के नाम पर ठगी कर रहे साइबर क्रिमिनल्स, 10 साइबर ठगों को जेल
शारीरिक स्वास्थ्य
ऊंचाई: 152 सेमी. (लड़कियों के लिए 142 सेमी)
छाती का विस्तार: 5 सेमी
आंखों की रोशनी 6/6 दोनों आंखों में कांच के साथ
रंग दृष्टि: सामान्य
वजन: 45 किलो (लड़कियों के लिए 40 किग्रा)
चश्मे की शक्ति ±4.0 अधिकतम
डोमिसाइल-झारखंड का
समुदाय-एसटी (अनुसूचित जनजाति)
Also Read: Ranchi Airport : दिल्ली से रांची पहुंची बीमार महिला मरीज को चादर में टांगा, एंबुलेंस तक पहुंचाया !
ऐसे करें आवेदन
https://www.tatasteel.com/careers/ पर जाएं और फिर “नौकरियों के लिए आवेदन/इंटर्नशिप टैब पर क्लिक करें.
पंजीकरण/ऑनलाइन आवेदन लिंक के लिए आवेदन टैब पर क्लिक करें.
आवेदन से संबंधित जानकारी के लिए हेल्प डेस्क के माध्यम से जुड़े : –
टोल फ्री नंबर: 022-61306241
ईमेल आईडी: snti.recruit@tatasteel.com
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




