ePaper

Jharkhand News : 3 बच्चों की मां से दुष्कर्म, Video Viral करने की धमकी देकर दोस्तों ने भी किया गैंगरेप

Updated at : 09 Sep 2022 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News : 3 बच्चों की मां से दुष्कर्म, Video Viral करने की धमकी देकर दोस्तों ने भी किया गैंगरेप

Jharkhand Crime News : झारखंड के जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सतुवाटांड़ गांव की एक विवाहिता ने गांव के ही चार युवकों (इरफान अंसारी, अब्दुल अंसारी, इश्तिकार अंसारी और मेराज अंसारी) के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला करमाटांड़ थाना में दर्ज कराया है.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News : झारखंड के जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सतुवाटांड़ गांव की एक विवाहिता ने गांव के ही चार युवकों (इरफान अंसारी, अब्दुल अंसारी, इश्तिकार अंसारी और मेराज अंसारी) के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला करमाटांड़ थाना में दर्ज कराया है. पीड़िता की मानें, तो आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तीन महीने तक दुष्कर्म करते रहे और बाद में वीडियो वायरल भी कर दिया. एसपी ने शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई की और मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है.

बताया जा रहा है कि 3 महीने पूर्व पीड़िता को घर में अकेला देखकर गांव का ही इरफान अंसारी घर में घुस गया और दुष्कर्म किया. पीड़िता को मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया. इस दौरान आरोपी इरफान अंसारी ने वीडियो भी बना लिया. कुछ दिन तक वो वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करता रहा और दुष्कर्म करता रहा. बाद में अपने तीन साथियों अब्दुल अंसारी, इश्तिकार अंसारी और मेराज अंसारी को भी वीडियो भेज दिया.

Also Read: Cyber Crime : झारखंड में बिजली बिल के नाम पर ठगी कर रहे साइबर क्रिमिनल्स, 10 साइबर ठगों को जेल

पीड़िता बताती है कि मुहर्रम के बाद से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ये सभी सामूहिक दुष्कर्म करते रहे. बाद में चारों आरोपियों ने पीड़िता का वीडियो वायरल कर दिया. 33 वर्षीया पीड़िता तीन बच्चे की मां है. उसका पति गुजरात में काम करता है. वीडियो वायरल होने की बात सुनकर वह घर आया और पूरे मामले की जानकारी एसपी मनोज स्वर्गियारी को दी. एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को करमाटांड़ थाना भेजा, जहां करमाटांड़ थाना में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

करमाटांड़ थाना प्रभारी नागेश्वर साव ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola