सौरभ तिवारी के शतक से टाटा स्टील की टीम जीती

Updated at : 27 Apr 2024 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
सौरभ तिवारी के शतक से टाटा स्टील की टीम जीती

को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में शनिवार को खेले गये जेएससीए ए डिवीजन नॉकऑउट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में टाटा स्टील की टीम ने यंग स्पोर्टिंग को 36 रन से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में शनिवार को खेले गये जेएससीए ए डिवीजन नॉकऑउट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में टाटा स्टील की टीम ने यंग स्पोर्टिंग को 36 रन से हराया. टाटा स्टील की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 158 रन बनाये. सौरभ तिवारी ने 100 रनों की धमाकेदार पारी खेली. अमितेश मिश्रा ने 35 रनों का योगदान दिया. श्रेयष कुमार ने तीन विकेट लिये. जवाब में यंग स्पोर्टिंग की टीम 19.3 ओवर में 122 रन पर सिमट गयी. रिशु सिंह चौहान ने 35 रनों का योगदान दिया. मधुकर कुमार ने चार व सिमरदीप सिंह भाटिया ने तीन विकेट लिये. सिमरदीप सिंह भाटिया प्लेयर ऑफ द मैच बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola