Friendly match between tata steel management and tata workers union : क्रिकेट मैदान में टाटा स्टील प्रबंधन व यूनियन के बीच सीधी टक्कर

Updated:
विज्ञापन
Friendly match between tata steel management and tata workers union : क्रिकेट मैदान में टाटा स्टील प्रबंधन व यूनियन के बीच सीधी टक्कर

टाटा स्टील खेल विभाग की ओर से कीनन स्टेडियम में टाटा स्टील प्रबंधन व टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच एक मैत्री मैच खेला गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. टाटा स्टील खेल विभाग की ओर से कीनन स्टेडियम में टाटा स्टील प्रबंधन व टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच एक मैत्री मैच खेला गया. मैदान पर प्रबंधन व यूनियन के बीच हुई इस सीधी टक्कर में यूनियन की टीम ने बाजी मारी. प्रबंधन की टीम ने 15 ओवर में 91 रन बनाए. रविरंजन ने 27 व संतोष सिन्हा ने 14 रन की पारी खेली. यूनियन की ओर से सुमन पांडे ने तीन विकेट लिये. जवाब में यूनियन की टीम 12.5 ओवर में 5 विकेट पर 92 रन बनाकर मैच जीत लिया. यूनियन की ओर से अभिनंदन सिंह ने 26 , निशांत ने 24 रन तथा बालाजी भगत ने 13 रन बनाए. अभिनंदन सिंह बेस्ट बैटर, सुमन पांडे बेस्ट बॉलर, संजय सिंह बेस्ट फील्डर व रविरंजन प्लेयर ऑफ मैच रहे. इस मुकाबले में टाटा स्टील के वीपी (सीएस) डीबी सुंदर रामम व टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी ने भी जमकर गेंदबाजी व बल्लेबाजी की. मौके पर सीएचआरओ जुबिन पालिया, कंपनी सेक्रेटरी पार्वतीसम कंचिनाधम, मुकुल चौधरी, मनीष सिंहा, संजय मिश्रा व फिरोज खान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola