ePaper

टाटा स्टील जमशेदपुर वर्क्स ने 1.17 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना की स्थापित

Updated at : 18 Jan 2023 2:12 PM (IST)
विज्ञापन
टाटा स्टील जमशेदपुर वर्क्स ने 1.17 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना की स्थापित

2.2 मेगावाट की पहली रूफटॉप सौर परियोजना सितंबर 2022 में स्थापित की गयी थी और 1.73 मेगावाट की दूसरी रूफटॉप सौर परियोजना अक्तूबर 2022 में स्थापित की गयी थी

विज्ञापन

टाटा स्टील जमशेदपुर वर्क्स के वायर रॉड मिल में 1.17 मेगावाट क्षमता की तीसरी रूफटॉप सौर ऊर्जा परियोजना की स्थापित किया गया है. जमशेदपुर वर्क्स के अंदर वायर रॉड मिल में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट, स्टील मैन्युफैक्चरिंग चैतन्य भानु इसका उद्घाटन किया. यह परियोजना टाटा पावर और टाटा स्टील के साथ समझौते के तहत विभिन्न स्थानों पर कुल 41 मेगावाट की स्थापना के लिए रूफ टॉप, फ्लोटिंग और ग्राउंड माउंटेड सोलर पैनल के संयोजन के साथ शुरू की गयी है.

2.2 मेगावाट की पहली रूफटॉप सौर परियोजना सितंबर 2022 में स्थापित की गयी थी और 1.73 मेगावाट की दूसरी रूफटॉप सौर परियोजना अक्तूबर 2022 में स्थापित की गयी थी. हाल के दिनों में, सौर और गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों से बिजली उत्पादन ने अपने परिचालन स्थलों में गति प्राप्त की है. टाटा स्टील स्वच्छ ऊर्जा समाधानों की तलाश में है और अपने नवीकरणीय ऊर्जा पहल का विस्तार कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola