वयोवृद्ध कम्युनिस्ट नेता रामानुज शर्मा का निधन
रामानुज शर्मा (फाइल फोटो)
जमशेदपुर के वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता और श्रमिक आंदोलन के प्रखर चेहरा रामानुज शर्मा का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से शहर में शोक की लहर है।
सामाजिक व श्रमिक पटल पर अपूरणीय क्षति, 85 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की जमशेदपुर लोकल कमेटी के पूर्व सचिव एवं पार्टी की सिंहभूम जिला परिषद कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य रामानुज शर्मा का 16 जुलाई को निधन हो गया. वे 85 वर्ष के थे. उनके निधन की खबर से शहर के राजनीतिक, श्रमिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गयी. रामानुज शर्मा का जीवन श्रमिकों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित रहा. ट्यूब कंपनी में कार्य करने के दौरान ही वे सक्रिय रूप से मजदूर आंदोलन से जुड़ गये थे. वर्ष 1969 की ऐतिहासिक इंजीनियरिंग मजदूरों की हड़ताल में उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया था. कंपनी से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी और एटक के सांगठनिक कार्यों को आगे बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया. लक्ष्मीनगर और प्रेमनगर में स्थित वरिष्ठ नागरिक भवन की स्थापना में अहम भूमिका रही. जीवन के अंतिम पड़ाव में भी वह शहर के वरिष्ठ नागरिकों को सहूलियत दिलाने के प्रयासों में लगातार जुटे रहते थे. शहर के प्रबुद्ध जनों ने उनके निधन को सामाजिक पटल पर अपूरणीय क्षति बताया. जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए