टाटा नगर रेल सिविल डिफेंस ने आग पर काबू पाने की दी ट्रेनिंग

टाटानगर रेल सिविल डिफेंस द्वारा केन्द्रीय कर्षण मरम्मत कारखाना के कर्मचारियों को आपदा राहत कार्य प्रशिक्षण दिया गया.
प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर.
टाटानगर रेल सिविल डिफेंस द्वारा केन्द्रीय कर्षण मरम्मत कारखाना के कर्मचारियों को आपदा राहत कार्य प्रशिक्षण दिया गया. मॉक ड्रिल प्रशिक्षण कार्यक्रम केन्द्रीय कर्षण मरम्मत कारखाना (सीटीआरसी) के मुख्य गेट टाइम ऑफिस के समक्ष की गई. इसमें कर्मचारियों को सीओटू और ड्राई केमिकल पाउडर फायर संयंत्र का प्रयोग कर आग बुझाने की कला दिखाई गई. कार्यक्रम के दौरान सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि किसी भी कारखाना के कर्मचारी अज्ञानता के अभाव में शमन संयंत्र रहते हुए भी समय पर इसका उपयोग नहीं करते हैं. चूंकि प्रयोग की विधि का पता नही होता है सुविधाओं के बावजूद घटना विकराल हो जाती है. मुख्य अतिथि मंडल विद्युत अभियंता प्रेमचंद शर्मा ने सिविल डिफेंस टीम के कार्यों का प्रशंसा करते हुए महीने में एक बार कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने की बात कही. मौके पर सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार, डेमोंस्ट्रेटर अनिल कुमार सिंह, शंकर प्रसाद, अनामिका मंडल मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










