Jamshedpur News : तरूण हाजरा ने टोलों व गलियों को ढूंढ़ना बनाया आसान

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : परसुडीह क्षेत्र के पूर्वी हलुदबनी पंचायत में उपमुखिया तरुण हाजरा ने एक सराहनीय पहल की है. उनके व्यक्तिगत प्रयास से अब पंचायत की बस्तियों, टोलों और मोहल्लों में नामपट्टिकाएं लगायी जा रही है.

विज्ञापन

उपमुखिया तरूण के प्रयास से पूर्वी हलुदबनी के बस्ती व गलियों में लगाया जा रहा नेम प्लेट

Jamshedpur News :

परसुडीह क्षेत्र के पूर्वी हलुदबनी पंचायत में उपमुखिया तरुण हाजरा ने एक सराहनीय पहल की है. उनके व्यक्तिगत प्रयास से अब पंचायत की बस्तियों, टोलों और मोहल्लों में नामपट्टिकाएं लगायी जा रही है. यह उन लोगों के लिए बेहद मददगार है, जो इस क्षेत्र में नये आते हैं, क्योंकि इससे उन्हें रास्ते ढूंढने में आसानी होगी.

यह कार्य तरुण हाजरा के समाज और पंचायत के प्रति गहरे समर्पण को दर्शाता है. हाजरा का समर्पण सिर्फ नामपट्टिकाओं तक सीमित नहीं है. वे लगातार अपने पंचायत क्षेत्र के लोगों को राशन कार्ड, पेंशन कार्ड, आधार कार्ड और आवास योजना जैसी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करते हैं और उन्हें ये दस्तावेज बनवाने में भी सक्रिय रूप से मदद करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola