कौनैन के शतक पर सुप्रियो की पारी पड़ी भारी, टाटा स्टील जीता

मशेदपुर. सुप्रियो चक्रवर्ती (40 गेंद 89 रन) की धमाकेदार पारी की मदद से टाटा स्टील की टीम ने जेएससीए ऑफिस लीग के सुपर डिवीजन मैच में रैमसन
जमशेदपुर. सुप्रियो चक्रवर्ती (40 गेंद 89 रन) की धमाकेदार पारी की मदद से टाटा स्टील की टीम ने जेएससीए ऑफिस लीग के सुपर डिवीजन मैच में रैमसन डेवलपर्स को चार विकेट से हराया. सुप्रियो चक्रवर्ती प्लेयर ऑफ द मैच रहे. रैमसन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करतते हुए निर्धारित 15 ओवर में दो विकेट पर 184 रन बनाये. कौनैन कुरैशी ने 47 गेंदों में 103 रनों की शतकीय पारी खेली. हर्ष ने 48 रन का योगदान दिया. जवाब में टाटा स्टील की टीम 14.3 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाकर मैच जीत लिया. रैमसन की ओर से इस्तेखार खान ने दो विकेट लिये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










