मजबूत हौसले ने कुंवर शंकर नाग को दिलायी सफलता, कड़ी मेहनत के दम पर खड़ा किया लाखों का कारोबार

जमशेदपुर के कुंवर शंकर नाग ने अपनी मेहनत के दम पर एक बड़ा बिजनेस खड़ा किया है. शंकर के संघर्ष की कहानी लोगों के लिए प्रेरणादायक है.
कभी बिजनेस की एबीसीडी तक नहीं जानने वाले 36 वर्षीय कुंवर शंकर नाग आज एक सफल कारोबारी हैं. सफलता यूं ही नहीं मिली. विपरीत परिस्थितियों से जूझने के बाद यह मुकाम हासिल किया है. तब जाकर कुंवर शंकर नाग लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं.
विपरीत परिस्थितियों से लड़कर खुद को संभालना और कामयाबी हासिल करना हर किसी के लिए संभव नहीं है. लेकिन, हौसले बुलंद हों, तो कुछ भी असंभव नहीं है. कभी बिजनेस की एबीसीडी तक नहीं जानने वाले 36 वर्षीय कुंवर शंकर नाग ने बुलंद हौसले के दम पर ही सफल व्यवसायी के रूप में अपनी पहचान बनाई है.
वर्ष 2016 में की वीणा सप्लाई एंड ट्रेड कंपनी की स्थापना
कुंवर शंकर नाग ने वीणा सप्लाई एंड ट्रेडर नाम से एक कंपनी की स्थापना की है. वर्ष 2016 में उन्होंने इसकी शुरुआत की. उस समय उनकी उम्र महज 29 साल थी. स्कूल लाइफ से ही उन्होंने बिजनेस के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखा था. कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद कंपनी की शुरुआत की.
कड़ी मेहनत के दम पर कुंवर शंकर नाग ने खड़ा किया बड़ा बिजनेस
कंपनी को खड़ा करने के लिए जमशेदपुर के कुंवर शंकर नाग ने कड़ी मेहनत की. मेहनत के दम पर किस्मत ने करवट ली और सब कुछ बदल गया. वर्ष 2016 में ही टिनप्लेट कंपनी में उन्हें 4 लाख की बेंच-डेस्क व फाइल आदि सप्लाई करने का पहला काम मिल गया. इसके बाद निरंतर 9-10 लाख के काम मिलते रहे. आज उनकी कंपनी का एक-एक वर्क ऑर्डर 40 से 50 लाख रुपए का होता है. उनकी कंपनी में 15 लोग काम कर रहे हैं.
बिजनेस को शुरू करने के लिए बहन ने दी थी 50 हजार की पूंजी
कुंवर नाग बताते हैं कि वर्ष 2016 में उन्होंने कंपनी को टिनप्लेट में रजिस्टर कराया था. उसी साल जब पहला वर्क ऑर्डर मिला, तो उनके पास कोई पूंजी नहीं थी. उनकी छोटी बहन बीना नाग ने 50 हजार रुपए की पूंजी दी. उसी 50 हजार रुपए से उन्होंने अपना कारोबार शुरू किया. आज उनकी कंपनी का सालाना टर्न ओवर 60-70 लाख रुपए का है. उनकी कंपनी अब ओपेन मार्केट में भी सक्रिय है.
हुरलुंग गांव में चला रहे डेयरी
कुंवर नाग मल्टी बिजनेस में अपनी धाक जमाना चाहते हैं. इसलिए शहर से सटे हुरलुंग गांव में अपने दादाजी के नाम पर जयमंगल डेयरी चला रहे हैं. फिलहाल, इस डेयरी में 15 गायें हैं. इनसे वे रोजाना 55 किलो दूध की सप्लाई स्थानीय कॉलोनियों में करते हैं. साथ में पनीर व घी का भी कारोबार करते हैं. इससे भी सालाना अच्छी आमदनी हो जाती है. डेयरी के साथ पनीर व घी के कारोबार को वर्ष 2024 में और बड़ा करने की योजना है.
कुंवर ने कंप्यूटर साइंस में किया है इंजीनियरिंग
कुंवर शंकर नाग ने चेन्नई से वर्ष 2009 में कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. उसके बाद दिल्ली से एमबीए (2013) की पढ़ाई भी की. जमशेदपुर पब्लिक स्कूल से वर्ष 2003 में मैट्रिक की परीक्षा पास करने वाले कुंवर शंकर के पिता टाटा कंपनी से रिटायर हो चुके हैं. शंकर के छोटे भाई दशरथ नाग डॉक्टर हैं. मूल रूप से पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी ब्लॉक के कुमीरता गांव के रहने वाले नाग अभी बिरसानगर के विजया गार्डन में सपरिवार रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




