Jamshedpur News : फ्रीबी संस्कृति पर रोक लगे, विकास और रोजगार पर हो फोकस : मूनका
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के निवर्तमान अध्यक्ष और झारखंड फेडरेशन चेंबर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने आगामी केंद्रीय बजट 2026 को लेकर सरकार के समक्ष बेबाक सुझाव रखे हैं.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के निवर्तमान अध्यक्ष और झारखंड फेडरेशन चेंबर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने आगामी केंद्रीय बजट 2026 को लेकर सरकार के समक्ष बेबाक सुझाव रखे हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए मुफ्त योजनाओं की संस्कृति को खत्म करना जरूरी है. श्री मूनका के अनुसार मुफ्त राशन और बिजली जैसी योजनाएं समाज की कार्य संस्कृति को चोट पहुंचा रही हैं, जिससे लोगों में श्रम के प्रति अरुचि पैदा हो रही है. उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि देश का ईमानदार करदाता आज ठगा हुआ महसूस कर रहा है. कड़ी मेहनत की गाढ़ी कमाई को विकास के बजाय चुनावी रेवड़ियों में बांटना करदाताओं के मनोबल को गिराता है. सरकार को चाहिए कि टैक्स के पैसे का निवेश सड़क, रेलवे, मेट्रो, अस्पताल और स्कूल जैसे बुनियादी ढांचों को बेहतर करने में करे, जो देश की असली रीढ़ हैं. मूनका ने सुझाव दिया कि आत्मनिर्भर भारत का सपना केवल रोजगार सृजन से ही पूरा हो सकता है. सरकार को ऐसी नीतियां बनानी चाहिए जिससे युवाओं को काम मिले.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










