star table tennis cadet perform well in state championship: स्टार टेबल टेनिस के खिलाड़ियों ने जीते छह पदक

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 28 Aug 2025 12:07 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

जमशेदपुर. द्वितीय झारखंड स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन 22-24 अगस्त तक हजारीबाग में किया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. द्वितीय झारखंड स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन 22-24 अगस्त तक हजारीबाग में किया गया. इसमें बारीडीह स्थित स्टार टेबल टेनिस ट्रेनिंग सेंटर के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल छह पदक अपने नाम किये. इसमें चार गोल्ड व दो रजत पदक शामिल है. ट्रेनिंग सेंटर की शिवांगी मिश्रा ने पूर्वी सिंहभूम जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए कुल तीन स्वर्ण पदक हासिल किये. उन्होंने अंडर-11, 13 व 15 बालिका एकल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता. वर्धन वशिष्ठ ने अंडर-11 आयु वर्ग में गोल्ड व अंडर-13 आयु वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया. मृणमय प्रधान ने पुरुष एकल वर्ग में रजत पदक जीतने में कामयाब रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola