Jamshedpur news. धोलाबेड़ा एवं कांटाशोल के पंचायत सचिव का परफॉरमेंस धीमा, वेतन रोकने का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur news. धोलाबेड़ा एवं कांटाशोल के पंचायत सचिव का परफॉरमेंस धीमा, वेतन रोकने का दिया निर्देश

डीडीसी ने गुड़ाबांदा एवं डुमरिया प्रखंड में क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण

विज्ञापन

Jamshedpur news.

गुड़ाबांदा एवं डुमरिया प्रखंड में अबुआ आवास, पीएम जनमन, पीएम आवास ग्रामीण का डीडीसी नागेंद्र पासवान ने निरीक्षण कर अपूर्ण योजनाओं को तय समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिये. निरीक्षण उपरांत डीडीसी ने प्रखंड कार्यालय में एक बैठक की, जिसमें उन्होंने अबुआ आवास योजना, पीएम आवास ग्रामीण, आवास प्लस चेकर सर्वे कार्य एवं पीएम जनमन की समीक्षा की. धोलाबेड़ा पंचायत सचिव रोहित मुर्मू एवं कांटाशोल के पंचायत सचिव चंडी चरण धोल का परफॉरमेंस अत्यधिक धीमा पाये जाने के कारण अगले आदेश तक वेतन अवरुद्ध करने का निर्देश बीडीओ को दिया गया. साथ ही डुमरिया प्रखंड अंतर्गत बन रहे डुमरिया पीएचसी का स्थल निरीक्षण कर कार्य प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

डीडीसी ने अबुआ आवास योजना के कार्य प्रगति की समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त का भुगतान होने के पश्चात 60 या उससे अधिक दिनों से लंबित प्लिंथ, लिंटर एवं पूर्ण आवास का जियो टैग जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये. वैसे लाभुक जिन्होंने पहली किस्त की राशि लेकर भी प्लिंथ तक नहीं बना सके हैं, उनके घरों को चिह्नित किया गया है. सभी पंचायत सचिव और ग्राम रोजगार सेवक को लंबित आवासों का 50-50 लाभुकों की जिम्मेदारी सौंपी गयी और सात दिनों के अंदर प्लिंथ तक का निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया. डीडीसी ने स्पष्ट कहा कि तय समय में काम नहीं हुआ, तो संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि योजनाओं का पारदर्शी तरीके से क्रियान्वयन जरूरी है. इस दौरान उनके साथ मुआयना करने प्रमुख, मुखिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला समन्वयक आवास, जिला प्रशिक्षण समन्वयक व प्रखंड समन्वयक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Pradip Chandra Keshav

लेखक के बारे में

By Pradip Chandra Keshav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola