ePaper

हॉकी : सिमडेगा, रांची, खूंटी व एनटीएचए की टीम सेमीफाइनल में

Updated at : 12 Aug 2024 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
हॉकी : सिमडेगा, रांची, खूंटी व एनटीएचए की टीम सेमीफाइनल में

जमशेदपुर. नवल टाटा हॉकी एकेडमी (एनटीएचए), खूंटी, सिमडेगा और रांची की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड स्टेट सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गयी है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. नवल टाटा हॉकी एकेडमी (एनटीएचए), खूंटी, सिमडेगा और रांची की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड स्टेट सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गयी है. मंगलवार को सेमीफाइनल मैच में रांची का मुकाबला एनटीएचए से होगा. दूसरे सेमीफाइनल में सिमडेगा और खूंटी की टीमें आमने-सामने होगी. टेल्को स्थित नवल टाटा हॉकी एकेडमी में आयोजित इस प्रतियोगिता के तीसरे दिन कुल चार मैच खेले गये. दिन के पहले मैच में रांची की टीम ने हजारीबाग को 4-0 से मात दी. रांची के अंकित एक्का प्लेयर ऑफ द मैच रहे. दूसरे मैच में गुमला की टीम ने पश्चिमी सिंहभूम को 14-0 से पराजित किया. सुमित उरांव प्लेयर ऑफ द मैच बने. दिन के तीसरे मैच में एनटीएचए की टीम ने खूंटी को 7-2 से हराया, रमिश भेंगरा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. दिन के अंतिम सिमडेगा की टीम ने ईस्ट सिंहभूम को 23-01 से रौंद दिया. नमन नाग मैन ऑफ द मैच रहे. प्रतियोगिता के तीसरे दिन अविनाश कुमार ( हेड क्वालिटी एश्योरेंस टाटा स्टील) , रोहित सिंह (मैनेजर जमशेदपुर फुटबॉल क्लब), भूपेन्द्र त्रिपाठी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola