सिदगोड़ा : छत से गिर कर एक व्यक्ति की मौत
Updated at : 26 Aug 2024 9:52 PM (IST)
विज्ञापन

सिदगोड़ा : छत से गिर कर व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
जमशेदपुर.
छत से गिरकर घायल सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बस्ती के रहने वाले संजय कुमार द्विवेदी (41) की टीएमएच में सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी. संजय के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. घटना रविवार की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार संजय कुमार अपने घर के प्रथम तल्ले पर थे. अचानक से वह छत से नीचे गिर गये. घटना के बाद गिरने की आवाज सुनकर घर के लोग जब बाहर निकले तो देखा कि संजय जमीन पर गिरे पड़े हैं. उसके बाद उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया. जहां सोमवार को उनकी मौत हो गयी.आग से जख्मी महिला की मौत
जमशेदपुर.
चाकुलिया की रहने वाली बेबी (35) की एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. घटना 20 अगस्त की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बेबी अपने घर में खाना पका रही थी. उसी दौरान कपड़े में आग पकड़ लेने के कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी थी. उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




