Seram Returns from U17 Triumph join jfc youth team : जेएफसी अंडर-18 टीम से जुड़े सेराम

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 01 Dec 2025 8:48 PM

विज्ञापन

हीरांगनबा सेराम जेएफसी टीम से जुड़ गये हैं.

विज्ञापन

जमशेदपुर. एएफसी अंडर-17 एशिया कप क्वालिफायर में शिरकत करने के बाद हीरांगनबा सेराम जेएफसी अंडर-18 यूथ टीम से जुड़ गये हैं. 16 वर्षीय सेराम ने भारतीय अंडर-17 टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए एशिया कप क्वालिफायर मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया. शहर लौटने पर उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय टीम के लिए किसी भी स्तर पर खेलना गर्व की बात होती है. उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट में मुझे बहुत कुछ सीखने का मौका मिला. ईरान के खिलाफ वह पल कभी नहीं भूलूंगा. जिस, वक्त हमें पेनाल्टी मिला. पिछले वर्ष सेराम ने एफआइएफएफ के यूथ टूर्नामेंट में उम्दा प्रदर्शन करते हुए भारतीय अंडर-17 टीम में जगह बनायी थी. वह उस टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर थे. वहीं, सात दिसंबर से शुरू होने वाली एआइएफएफ अंडर-18 यूथ लीग में जेएफसी को लीड करेंगे. जेएफसी यूथ टीम पिछले सीजन यूथ चैंपियनशिप में उपविजेता बनी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola