सत्यम सुुमन का शतक, जमशेदपुर सीसी 315 रनों से जीता

Updated at : 25 Apr 2024 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
सत्यम सुुमन का शतक, जमशेदपुर सीसी 315 रनों से जीता

टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में जमशेदपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने लोयोला कोल्ट्स को 315 रनों से मात दी

विज्ञापन

जमशेदपुर. टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में जमशेदपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने लोयोला कोल्ट्स को 315 रनों से मात दी. जमशेदपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में पांच विकेट पर 366 रन बनाये. सत्यम सुमन ने 111 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. प्रकाश बारला ने 83 रन बनाये. लोयोला की चिन्मया चिराग ने दो विकेट लिये. जवाब में लोयोला कोल्ट्स की 16.1 ओवर में दस विकेट पर 51 रन ही बना सकी. जमशेदपुर की ओर से श्रेष्ठ चौहान ने पांच विकेट लिये. सत्यम सुमन को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola