नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा पर सरयू राय ने उठाए सवाल, कहा- यह सही समय नहीं

Updated:
विज्ञापन
नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा पर सरयू राय ने उठाए सवाल, कहा- यह सही समय नहीं

Jamshedpur: जमशेदपुर पश्चिमी से विधायक सरयू राय ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर हैरानी जताई है. उन्होंने कहा कि यह सत्ता हस्तांतरण का सही सही समय नहीं है.

विज्ञापन

Jamshedpur: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जमशेपुर पश्चिम से विधायक और वरिष्ठ नेता सरयू राय ने इस संभावित निर्णय पर अपनी असहमति जताते हुए सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सत्ता हस्तांतरण करने का यह सही समय नहीं है और अचानक लिया गया यह फैसला जनता व समर्थकों के गले नहीं उतर रहा है. विधायक सरयू राय ने अपने बयान में कहा कि नेतृत्व जो भी निर्णय लेता है, वह सोच-समझकर ही लेता है, लेकिन मेरी समझ से ऐसे फैसलों का समय सही होना चाहिए.

उन्होंने कहा कि चुनाव के ठीक बाद इस तरह से आम जनता को अचानक यह बताना कि नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं, उचित नहीं है. इससे समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच गलत संदेश जा रहा है. हमारे जैसे नेताओं को भी यह निर्णय ठीक नहीं लग रहा है.

वरिष्ठ नेताओं से विमर्श जरूरी था

विधायक सरयू राय ने संगठनात्मक प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि इतना बड़ा कदम उठाने से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ व्यापक विमर्श करना चाहिए था. बिना किसी पूर्व संकेत के अचानक ऐसा फैसला लेना राजनीतिक रूप से सही नहीं है. उन्होंने सुझाव दिया कि नीतीश कुमार को अभी कुछ और समय बिहार में रहकर राज्य का नेतृत्व करना चाहिए. मीडिया के एक सवाल के जवाब में सरयू राय ने कहा कि नीतीश कुमार पर दबाव क्या हो सकता है? उन्होंने तो कहा ही है कि हम भारतीय जनता पार्टी के साथ पूरी तरह से हैं. भाजपा और जेडीयू ही मिलकर यहां सरकार चला रहे हैं. समाज में बदलाव लाने की भी कोशिश कर रहे हैं. नीतीश कुमार पर आज तक किसी ने कोई दबाव नहीं डाला है.

ये भी पढ़ें…

दुबई में फंसे झारखंड के तीन कारोबारी, वतन वापसी की कोशिश लगातार जारी

गर्मी से पहले हर घर में नल से पहुंचेगा पेयजल, सरायकेला डीसी ने की समीक्षा बैठक

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola