साकची : कंपनी में चोरी करते युवक धराया,गार्ड ने पकड़ाया
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

साकची : कंपनी में चोरी करते युवक धराया,गार्ड ने पकड़ाया
विज्ञापन
जमशेदपुर .
टाटा स्टील कंपनी परिसर में चोरी करने के लिए गेट फांद कर प्रवेश करने वाले चोर को कंपनी के सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया है. युवक को पकड़ने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. उससे पूर्व चोट लगने के कारण उसका टीएमएच में इलाज कराया गया. घटना सोमवार की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार युवक कंपनी का पुराना गेट फांद कर चोरी करने की कोशिश कर रहा था. उसी दौरान उसका हाथ गेट के उपर निकले नुकिला रॉड में फंस गया. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी भी हो गया. उसके बाद उसके चिल्लाने की आवाज सुनने के बाद गार्ड मौके पर पहुंचे. उसके बाद रड़ बाहर निकाल कर अस्पताल लाया गया. पुलिस को पूछताछ में जानकारी मिली कि वह पिछले कई दिनों से गेट फांद कर चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था. पुलिस हिरासत में रख कर उससे पूछताछ कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










