रूरल ग्रीन की टीम ने हिना एलायड के खिलाफ दर्ज की शानदार जीत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Apr 2024 8:02 PM
टेल्को मैदान में खेले जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में रूरल ग्रीन की टीम ने हिना एलायड को 67 रन से पराजित किया.
जमशेदपुर. टेल्को मैदान में खेले जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में रूरल ग्रीन की टीम ने हिना एलायड को 67 रन से पराजित किया. रूरल ग्रीन की टीम ने 49.3 ओवर में दस विकेट पर 278 रन बनाये. रेमंड हपडगड़ा ने 66 रनों की पारी खेली. हिना एलाड के अविनाश को तीन विकेट मिला. जवाब में हिना एलाड की टीम 37.1 ओवर में 212 रन पर सिमट गयी. अर्जुन कुमार ने 74 रन बनाये. रेमंड ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट लिये. रेमंड को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










