जीत के साथ रूरल ब्लू की टीम ए डिवीजन लीग में

रूरल ब्लू की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएससीए ए डिवीजन के लिए क्वालिफाई कर लिया है. सोमवार को टेल्को मैदान में खेले गये
जमशेदपुर. रूरल ब्लू की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएससीए ए डिवीजन के लिए क्वालिफाई कर लिया है. सोमवार को टेल्को मैदान में खेले गये जेएसससीए बी डिवीजन लीग के एक एक मुकाबले में रूरल ब्लू की टीम ने टाटा सेरसा को 12 रन से मात दी. रूरल ब्लूज की टीम अभी तक खेले अपने दस मैचों में कुल 36 अंक के साथ शीर्ष पर है. रूरल ब्लू की टीम को अभी भी एक मैच खेलना बाकी है. गुरुवार को खेले गये मैच में रूरल ब्लू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में दस विकेट पर 220 रन बनाये. अजय नायक ने 86 और अखिलेश ने 51 रनों की पारी खेली. टाटा सेरसा के मनीष पांडे ने चार व अंकित कुमार ने दो विकेट लिये. जवाब में टाटा सेरसा की टीम 47.4 ओवर में दस विकेट पर 208 रन ही बना सकी. गुलशेर आलम ने 53 व रौनित घोष ने 49 रनों की पारी खेली. रोहित उपाध्याय ने चार व अर्जुन सिंह ने दो विकेट लिये. रोहित उपाध्याय को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










