रूरल ब्लू की टीम ने फ्रेंड्स एकादश को दी मात

टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में रूरल ब्लू की टीम ने फ्रेंड्स एकादश को 89 रन से हराया.
जमशेदपुर. टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में रूरल ब्लू की टीम ने फ्रेंड्स एकादश को 89 रन से हराया. रूरल ब्लू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.3 ओवर में दस विकेट पर 170 रन बनाये. मिकू ने 27 रन की पारी खेली. फ्रेंड्स के जीत कुमार व लक्ष्य भारद्वाज ने तीन-तीन विकेट चटकाये. जवाब में फ्रेंड्स एकादश की टीम 17.4 ओवर में दस विकेट पर 81 रन ही बना सकी. शिवम मुखी ने 27 रन की पारी खेली. रूरल के रिशू साहू ने पांच और ऋषभ सिन्हा ने तीन विकेट लिये. रिशू साहू को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










