बिष्टुपुर में आरपीएफ का छापा, रेलवे के सामान के साथ चार गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

आदित्यपुर आरपीएफ ने बिष्टुपुर खरकई नदी के पास पटियाला बार के पीछे से रेल संपत्ति की चोरी का स्क्रैप बरामद किया गया है. आरपीएफ द्वारा राजेश जायसवाल और राजू जायसवाल के अवैध टाल में बुधवार शाम को छापेमारी की.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
आदित्यपुर आरपीएफ ने बिष्टुपुर खरकई नदी के पास पटियाला बार के पीछे से रेल संपत्ति की चोरी का स्क्रैप बरामद किया गया है. आरपीएफ द्वारा राजेश जायसवाल और राजू जायसवाल के अवैध टाल में बुधवार शाम को छापेमारी की. इस छापेमारी में आरपीएफ द्वारा लगभग एक टन रेल की पटरी और मालगाड़ी के पार्ट्स के साथ लोहा काटने वाली गैस कटर मशीन, टाटा एसीई मैजिक वाहन भी बरामद किया है. बरामद माल की कीमत 36 हजार रुपये आंकी गई है. छापामारी में राजेश का भाई राजू जायसवाल पकड़ा गया. साथ ही टाल के तीन कर्मचारी मो. मंसूर, मो. आरिफ और रामकरण मौर्य को भी पकड़ा. तीनों जुगसलाई थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










