Jamshedpur news. बागबेड़ा-कीताडीह क्षेत्र में टैंकर से पानी वितरण के लिए रोस्टर तैयार किया गया
Author Pradip chandra keshav
Updated:
विज्ञापन

पोटका विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर झामुमो जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुर्मू ने बागबेड़ा में बैठक की
विज्ञापन
Jamshedpur news.
पोटका विधायक संजीव सरदार के निर्देशानुसार गुरुवार को झामुमो जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुर्मू की अध्यक्षता में बागबेड़ा थाना के पास एक बैठक हुई. बैठक में बागबेड़ा, कीताडीह, घाघीडीह समेत अन्य बस्तियों में टैंकर से जलापूर्ति के संबंध विचार-विमर्श करने के बाद नियमित पानी आपूर्ति के लिए रोस्टर बनाया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि पंचायत के पदाधिकारी अपने-अपने पंचायत क्षेत्र के बस्तीवासियों को सूचित करेंगे के किस बस्ती में किस दिन टैंकर से पानी की आपूर्ति की जायेगी. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुर्मू ने कहा कि बढ़ती गर्मी की वजह से कई बस्तियों में पीने के पानी की समस्या है. इस समस्या का समाधान फिलहाल टैंकर से जलापूर्ति कर ही दूर किया जा सकता है, क्योंकि वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना फिलहाल शुरू होने की स्थिति में नहीं है, इसलिए बागबेड़ा, घाघीडीह, कीताडीह समेत अन्य सभी पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य और जिला परिषद सदस्य से आग्रह है कि जनता को पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए आपसी समन्वय को स्थापित करें. उन्होंने कहा कि आम जनता भी टैंकर से व्यवस्थित और नियमित तरीके से टैंकर से जलापूर्ति करने में सहयोग प्रदान करें. बैठक में जकता मार्डी, सुनील गुप्ता, फातु लोहार, बिस्टू लोहार, संजय महतो समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










