रोशन की घातक गेंदबााजी, यंग स्पोर्टिंग की टीम जीती

को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में यंंग स्पोर्टिंग की टीम ने यंग ब्वॉयज को पांच विकेट से हराया.
जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में यंंग स्पोर्टिंग की टीम ने यंग ब्वॉयज को पांच विकेट से हराया. यंग ब्वॉयज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.2 ओवर में दस विकेट पर 89 रन बनाये. सुमित ने 25 रन की पारी खेली. यंग स्पोर्टिंग के रोशन कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिये. श्रेयष कुमार ने दो विकेट चटकाये. जवाब में यंग स्पोर्टिंग की टीम 21.1 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाकर मैच जीत लिया. रिशु सिंह ने 40 रन बनाये. यंग ब्वॉयज के अर्णव कुमार ने तीन विकेट लिये. यंग स्पोर्टिंग के रोशन कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










