PHOTOS: झारखंड-ओडिशा सीमा पर भीषण सड़क हादसा, रायरंगपुर में ट्रक ने 7 को रौंदा, 4 की मौत

ट्रक ने 3 लोगों को कुचलने के बाद ऑटो को मारी ठोकर. फोटो : प्रभात खबर
Road Accident: झारखंड-ओडिशा सीमा पर शनिवार को एक ही ट्रक ने दो जगह 7 लोगों को रौंद दिया. इसमें 4 लोगों की मौत हो गई. 3 की हालत गंभीर है.
Road Accident: झारखंड और ओडिशा की सीमा पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. रायरंगपुर में एक ट्रक ने 7 लोगों को कुचल दिया, जिसमें 4 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. दुर्घटना से गुस्साये लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया.
मॉर्निंग वॉक कर रहे 3 लोगों को कुचलकर भागा ट्रक
सुबह-सुबह ट्रक ने मॉर्निंग वॉक कर रहे 3 लोगों को कुचल दिया. 6 किलोमीटर दूर जाने के बाद एक ऑटो को ठोकर मार दी, जिसमें ऑटो चालक और एक दंपती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मॉर्निंग वॉक करने वालों में भी एक की मौके पर ही मृत्यु हो गई. अन्य 6 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया. समाचार लिखे जाने तक सैकड़ों वाहन जाम में फंसे हैं.

जोड़ियासाही के धर्मपदा पाटबंधा की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल
जानकारी के अनुसार, शनिवार को सुबह तेज गति से आ रहे ट्रक संख्या ओडी15ई 7721 ने तिरिंग थाना क्षेत्र बड़ाडालिमा गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 220 पर मॉर्निंग वॉक कर रहे 3 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक धर्मपदा पाटबंधा (45) बड़ाडालिमा के जोड़ियासाही निवासी थे. अन्य 2 लोगों हरिश्चंद्र भोई (70) एवं राखल घुनी को गंभीर हालत में बहलदा प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया है.

6 किलोमीटर दूर जाकर ट्रक ने ऑटो को ठोकर मारी, 3 की मौत
3 लोगों को कुचलने के बाद भागने के क्रम में 6 किलोमीटर दूर जाने के बाद उसी ट्रक ने बहलदा ब्रिज के समीप यात्रियों को ले जा रहे ऑटो को ठोकर मार दी. ऑटो में सवार एक दंपती के साथ-साथ चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे रायरंगपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

परिजनों को इलाज के लिए कटक पहुंचाकर लौट रहे दंपती की मौत
ऑटो में सवार दंपती तिरिंग थाना क्षेत्र भगाबंदी गांव के रहने वाले थे. ये लोग अपने परिजनों को इलाज के लिए कटक ले गये थे. शनिवार की सुबह बहलदा बस स्टैंड पर उतरे और ऑटो से घर लौट रहे थे. इसी दौरान दुर्घटना हो गई. मृतकों की पहचान भगाबंदी गांव निवासी लखन सोरेन (48) और उसकी पत्नी पानो सोरेन (35) के रूप में हुई है. ऑटो चालक का नाम धनुराम मरांडी (35) है.

बड़ाडालिमा गांव के पास और बहलदा चौक पर एनएच-220 जाम
दुर्घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने बड़ाडालिमा गांव के समीप तथा बहलदा चौक पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-220 को जाम कर दिया. सूचना के बाद तिरिंग थाना की पुलिस बड़ाडालिमा गांव के समीप पहुंची तथा परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया. मुआवजे का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया.

कल होगा शवों का पोस्टमार्टम
बहलदा के समीप ग्रामीणों ने शाम तक राष्ट्रीय राजमार्ग को मुआवजे की मांग पर जाम रखा. रायरंगपुर एसडीपीओ गोकुलानंद साहू घटनास्थल पर पहुंचे तथा लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है. समाचार लिखे जाने तक राजमार्ग संख्या-220 जाम है. शवों का पोस्टमार्टम रविवार को होगा.
Also Read
Road Accident In Gumla: गुमला में हाइवा और बोलेरो की टक्कर में एक बच्चे की मौत, चार लोग घायल
Road Accident: अघोर आश्रम के गार्ड की दुर्घटना में मौत, एंबुलेंस में शव रखकर रोड जाम
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




