आरके मिशन, विवेक विद्यालय, जुस्को व आरएमएस सेफा में

Updated at : 24 Apr 2024 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
आरके मिशन, विवेक विद्यालय, जुस्को व आरएमएस सेफा में

को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में अरका जैन यूनिवर्सिटी की ओर से स्कूली बच्चों के लिए आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को क्वार्टरफाइनल मुकाबले खेले गये.

विज्ञापन

अरका जैन क्रिकेट टूर्नामेंट जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में अरका जैन यूनिवर्सिटी की ओर से स्कूली बच्चों के लिए आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को क्वार्टरफाइनल मुकाबले खेले गये. आरके मिशन, विवेक विद्यालय, जुस्को स्कूल व आरएमएस की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी-अपनी जगह पक्की कर ली है. पहला सेमीफाइनल आरकेएमएस व विवेक विद्यालय के बीच होगा. दूसरे सेमीफाइनल में जुस्को व आरएमएस की टीम आमने-सामने होगी. प्रतियोगिता का फाइनल गुरुवार को दोपहर तीन बजे से खेला जायेगा. वहीं बुधवार को खेले गये क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में जुस्को स्कूल साउथ पार्क ने आरवी को, आरएमएस हाई स्कूल ने जुस्को स्कूल कदमा को, आरके मिशन सिदगोड़ा ने डीएवी पटेलनगर को और विवेक विद्यालय ने चिन्मया विद्यालय को मात देकर अंतिम चार में अपनी-अपनी जगह पक्की पकी. मौके पर खेल शिक्षक विशाल कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola